बैंक खाते से आधार जोड़ने के नाम पर निकाले 60 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
बल्ला। बैंक खाते को आधार कार्ड से जोड़ने को लेकर फर्जी काल कर एक व्यक्ति के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बल्ला निवासी रिंकू ने बताया कि सुबह उसके मोबाइल पर आया उसने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताया। मोबाइल नंबर पर आधार कार्ड दर्ज कराने के बहाने आधार नंबर पूछ लिया और मोबाइल पर मैसेज की जानकारी लेकर खाते से 40 हजार निकाल लिए। रिंकू ने मैसेज देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने सारे मैसेज देखे तो पहले भी काल कर 25 जून को 20 हजार निकल गए थे। तुुुुरन्त बैंक मनेजर को सूचना दी और पैसे निकालने वाले के फोन नंबर पर बात करवाई। उन्होंने कहा कि पैसे वापस डाल देंगे और फोन काट दिया। मामले की शिकायत बल्ला चौकी में दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की फर्जी काल से बचना चाहिए।