फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बारिश से प्रदेश में गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बारिश से प्रदेश में गिरा तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। प्री मानसून की बरसात से प्रदेश में दूसरे दिन भी कई जिलों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम सामान्य से 1-2 डिग्री नीचे गिर गया। यह 22 के आसपास नोट किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिल सकती है और बारिश आ सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु का दबाव 14.4 व 13.6 एमएम नोट किया गया। इससे बारिश की संभावना और बन रही है। वहीं, दूसरे दिन मेवात जिले में सबसे अधिक 13.8 एमएम बारिश हुई। गुड़गांव में 11.8 एमएम, भिवानी में 10.1, झज्जर में 6.9, महेंद्रगढ़ में 4, पलवल में 4.3, रोहतक व रेवाड़ी में 4.2, सोनीपत में 3.2, कैथल में 2.8, फरीदाबाद में 2.7 तथा जींद में 1.8 एमएम बरसात दर्ज की गई। पूरे प्रदेश में 3.5 एमएम बरसात हुई। मौसम विभाग वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में बारिश व आंधी आने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें