करनाल। व्हाट्सएप पर कॉल करके मोबाइल हैक करके रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव धनोरा जागीर निवासी बलकार सिंह ने बताया कि उसने 24 जुलाई को एक कुरियर करवाया था। उसके बाद 28 जुलाई को उनके पास एक कॉल आया। आरोपी ने स्वयं को कुरियर कर्मी बताया और डिलीवरी करवाने के लिए कुछ पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कॉल काट दी। इस दौरान उनके पास दोबारा से व्हाट्सएप पर कॉल आई। इस कॉल को उठाने पर उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।