करनाल। हरियाणा खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तरीय बैडमिंटन खेल के ट्रायल का आयोजन शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में किया गया। इस दौरान करीब 80 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बैडमिंटन खेल का ट्रायल किसी कारण से नहीं हो पाया था, लेकिन अब ट्रायल का आयोजन हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य हर एक योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाना है। ट्रायल के दौरान सभी खेल परिसरों में पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संवाद