करनाल। गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में गुरु तेग़ बहादुर जी के महान शहादत दिवस पर निफा, एचडीएफसी बैंक की तरावड़ी शाखा व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर की शुरुआत बाबा जोगा सिंह व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुलाब सिंह मूनक ने स्वयं रक्त देकर की। थैलीसीमिया के मरीजों के लिए लगाए गए शिविर में रेडक्रॉस दिल्ली से आई टीम ने कुल 78 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु, जिला सचिव हितेश गुप्ता सतिंदर गांधी, इंद्रजीत सिंह, सुरजीत सिंह उपेंद्र सिंह, मनजीत सिंह सोनीस शमशेर सिंह का सहयोग रहा। संवाद