फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youth for Motherland: नई क्रांति की गवाह होंगे भारत की माटी व पानी, देशभर के 75 हजार युवा पहुंचेंगे इंडिया गेट

Mon, 25 Jul 2022 03:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह भानू भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

देशभर के 75 हजार युवा माटी और पानी लेकर इंडिया गेट पहुंचेंगे। यूथ फार मदरलैंड कार्यक्रम के अंतर्गत देश के युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें यहां प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इंडिया गेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक नई क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। 12 अगस्त को देश के सभी राज्यों के 75 हजार युवा अपने जिले के हरेक ब्लॉक से माटी और पानी लेकर इंडिया गेट पहुंचेंगे। जहां इन युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे। इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले इस यूथ फॉर मदरलैंड मेगा शो में युवाओं द्वारा लाई गई माटी और पानी का उपयोग कहां किया जाएगा अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन


हालांकि बताया जा रहा कि इस माटी और पानी का उपयोग सेंट्रल विस्टा (नए संसद भवन) में किया जा सकता है। निदेशक प्रोग्राम एसपी पटनायक द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर 12 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम यूथ फॉर मदरलैंड के मेगा शो में देश के सभी राज्यों के हर ब्लॉक से दो-दो युवाओं को अपने ब्लॉक की माटी और पानी लेकर 11 अगस्त को दिल्ली पहुंचना होगा। जहां 12 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी इन्हें संबोधित करेंगे। 

मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पहले देश के सभी ब्लॉकों से माटी और पानी लाने की जिम्मेदारी 15 हजार युवाओं को सौंपी गई है जो कि 11 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे। इसके अलावा 12 अगस्त को दिल्ली के नौ जिलों से 12 हजार, और आसपास के राज्यों उत्तर प्रदेश के 21 जिलों से 21 हजार, हरियाणा के 19 जिलों से 18 हजार, राजस्थान के छह जिलों से 6000 और मध्यप्रदेश के तीन जिलों से 3000, कुल मिलाकर इन पांच राज्यों के 48 जिलों से 60 हजार और कुल 75 हजार युवाओं को कार्यक्रम में शामिल कराने की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र सहित कई संगठनों को दी गई है। इस संगठनों को जल्द 18 से 29 वर्ष के मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और बेदाग छवि वाले युवाओं की पहचान कर उनकी जानकारी विभाग को भेजने को कहा गया है। 
विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र की युवा अधिकारी रेनू सिलग ने बताया कि 11 और 12 अगस्त को इंडिया गेट पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यूथ फॉर मदरलैंड मेगा शो का आयोजन होगा। जिसमें जिले के आठ ब्लॉक से 16 युवाओं को 11 अगस्त को अपने ब्लॉक की माटी और पानी लेकर पहुंचने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। साथ ही 12 अगस्त को पूरे जिले से 1200 युवाओं को कार्यक्रम में जाना है, जहां प्रधानमंत्री देशभर से पहुंचे 75 हजार युवाओं को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें