फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिसी बंद करने का झांसा देकर 729303 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इंश्योरेंस पॉलिसी बंद कराने के नाम पर उपभोक्ता से 7,29,303 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जांबा निगदू निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर पर काम करता है। उसका निगदू स्थित एक निजी बैंक में खाता है। उसी बैंक से 6 लाख रुपये की लिमिट का क्रेडिट कार्ड बना है। उसने फरवरी 2021 में मैक्स बुपा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी जिसकी किस्त क्रेडिट कार्ड से कटती है। सितंबर 2021 में उसके पास बैंक से फोन आया। उस व्यक्ति ने कहा कि आप 1,31,865 रुपये की किस्त भर दो। उसने इतनी ज्यादा किस्त का कारण पूछा तो उसने बताया कि आपकी 8 किस्तें इस खाते से भरी जाती हैं, लेकिन वह एक ही पॉलिसी भरता है। उसने उससे कहा कि वह अन्य सात पॉलिसी बंद कर दें। इसके बाद उसने मैक्स बुपा हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी बंद करने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया। जब उस नंबर पर बात की तो उस नंबर पर आकाश शर्मा ने बात की और उससे पूरी जानकारी लेकर उससे 7 लाख 29 हजार 303 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें