फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल में जीरी के छिलके के नीचे दबने से युलक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। कैमला रोड स्थित एकता राइस मिल में तूसा (जीरी का छिलका) में दबने एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर की भोला कालोनी निवासी 21 वर्षीय गुरलाल कैमला रोड स्थित एकता राइस मिल में तूसा हटाने का काम करता था। गुरुवार की आधी रात गुरलाल तूसा हटाने का काम कर रहा था। इसी दौरान तूसा का ढेर गुरलाल के ऊपर गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। ढेर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि रात को राइस मिल में एक युवक काम कर रहा था। उसके ऊपर तूसे का ढांग गिर गई। दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई। 174 की कार्रवाई कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें