अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
अस्पताल चौक स्थित बीकानेर भोजनालय में अचानक भट्ठी से लकड़ी के काउंटर में आग लग गई। आग लगने से वर्करों में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचने से पहले भोजनालय पर काम करने वाले लोगों ने आग बुझा दी थी। गनीमत रही कि इस घटना से जान माल की हानि नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीकानेर भोजनालय के वर्कर विष्णु ने बताया कि एक बावरची भट्ठी पर कड़ाई में घी गर्म कर रहा था। इसी दौरान अचानक आग की लपटों से लकड़ी के काउंटर में आग लग गई। इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक वर्करों ने आग बुझा दी थी। इस घटना से किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है।