शिविर में रक्तदान करते युवा। संवाद
इंद्री। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को रेडक्रॉस समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पार्षद सेठपाल वर्मा रहीं। शिविर में 71 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सिविल अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने रक्त एकत्रित किया। सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. महेंद्र सिंह बागी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. दीपा शर्मा, प्रो. निर्मल, प्रो. रणबीर सिंह, प्रो. रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद