फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिविर में 700 कैदियों ने किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आयुष विभाग की ओर से सोमवार को जिला कारगार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में 700 कैदियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। 11वेंअंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में डीएसपी शैलाक्षी भारद्वाज ने बताया कि योग करने से न केवल तन स्वस्थ होता है बल्कि मन भी पवित्र हो जाता है नियमित योगाभ्यास से मन से सभी प्रकार के काम क्रोध, मोह, दंभ, घृणा, ईर्ष्या और द्वेष समाप्त होते है। इसलिए सभी को नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लेना चाहिए। यह शिविर जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़, डीएसपी चरण सिंह, डीएसपी शैलाक्षी भारद्वाज और डीएसपी विवेक सांगवान की देखरेख में आयोजित किया गया। वहीं कारगार में योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण योग सहायक सोनू पाल, मूकेश कुमार, गीता दहिया और कुसुम रानी ने करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें