फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाजार में 70 हस्त शिल्पकार पेश करेंगे उत्पाद

Sat, 29 Nov 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-12 स्थित हुड्डा ग्राउंड में मेयर रेणु बाला गुप्ता ने राज्य स्तरीय गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ किया। इसमें हर राज्य से 70 हस्त शिल्पकार भाग ले रहे हैं। बाजार में सहारनपुर की साड़ी, कल्लू की शाल, राजस्थान की कसीदाकारी, पंजाब की फुलकारी व अन्य बहुत से हस्तशिल्प के मनभावन घरेलू उत्पादन आपको वाजिब कीमत पर मिलेंगे। कार्यक्रम आयोजक हस्तशिल्प सेवा केंद्र रेवाड़ी हरियाणा के सहायक निदेशक सैयद राहुला रिजवी ने बताया कि यह बाजार 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। सीटीओ विष्णु भारती, डॉ. अशोक कुमार, वार्ड पार्षद संजीव मैहता, विशेष वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें