अभियान के तहत 694 वाहन चालकों के किए चलान
करनाल। जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा निश्चित करने और हादसों की रोकथाम के लिए एक सप्ताह तक चलाए अभियान के तहत यातायात नियमों के अवहेलना करने वाले 694 वाहन चालकों के चालान किए हैं। इनमें 631 लोग ऐसे हैं, जो गलत लेन में गाड़ी चलाते पाए गए। सप्ताह भर में ध्वनि प्रदूषण के 25, लाल नीली बत्ती पार करने के 25 और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 लोगों के चलान किए हैं। एसपी गंगाराम पुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से 10 से 16 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने व नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। संवाद