फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिविर में 66 लोगों ने दूर कराई दस्तावेजों की त्रुटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। मकान, दुकान और जमीन से संबंधित दस्तावेजों में त्रुटियों को दूर करने के लिए नपा कार्यालय में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय शिविर लगाया गया। जिसमें 66 लोगों ने नगर पालिका परिसर में पहुंच कर दस्तावेजों में त्रुटियों को दूर कराया।
विज्ञापन


नगरपालिका के वाइस चेयरमैन राजेंद्र ढींगड़ा ने कहा कि छुट्टी होने के बावजूद कागजों को ठीक करवाने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने कहा कि लोगों की प्रॉपर्टी आई डी में त्रुटियों को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री गंभीरता से कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छुट्टी होने के बावजूद नगरपालिका के सचिव रविंद्र सिंह, वरिष्ठ अभियंता मनजीत राठी,कनिष्ठ अभियंता आदर्श कुमार, अमित, दीपक और हरिंदर सिंधड़ ने लोगों की समस्याओं का निवारण किया। इस अवसर पर पार्षद शक्ति भट्ट, सीमांत शर्मा, राजेंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें