संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। कस्बे में स्थित एसएस फूड्स राइस मिल गेट के सामने खड़ी ट्राला गाड़ी से चावल के करीब 65 कट्टे चावल के चोर चुरा ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
सुरेश निवासी कोट पुतली (राजस्थान) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। उसने अपनी 22 टायरी गाड़ी में बुंदी राजस्थान से चावल लोड करके निसिंग में लेकर आया था। बीते शुक्रवार की रात के समय 2:30 बजे करीब गाड़ी को एसएस फुडस निसिंग में शैलर के गेट के सामने लगा कर सो गया था।
उसने बताया कि सुबह छह बजे के करीब जब वह उठा और गाड़ी के पीछे देखने के लिए गया तो उसे गाड़ी की तरपाल हटी हुई मिली और रस्से कटे हुए थे। जब सुरेश ने गिनती कर के देखा तो गाड़ी से करीब 65 कट्टे चावल के नही मिले। चोरी होने पर ड्राइवर सुरेश ने अपने तौर पर काफी पड़ताल की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।