फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ को विजिलेंस अधिकारियों ने जांच के बाद किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश कुमार को एक पुराने मामले में विजिलेंस के अधिकारियों द्वारा सस्पेंड कर दिए जाने का मामला सामने आया है। सरकार ने उनके सस्पेंड होने के बाद मुनक के बीडीपीओ सुरेश कुमार को अतिरिक्त चार्ज असंध का दिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कुलभूषण बंसल ने बताया कि विजिलेंस अधिकारियों द्वारा एक वस्तु की खरीद के पुराने मामले की हुई जांच के बाद उन्हें पद से सस्पेंड किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल असंध का चार्ज मुनक के बीडीपीओ सुरेश कुमार को अतिरिक्त रूप से दिया गया, ताकि विकास कार्य न रुकें। बंसल ने कहा कि सरकार के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला आने के बाद ही उन्हें सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें