फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ की संभावना को लेकर स्वास्थ्य की टीम ने किया गांवों का दौरा, अलर्ट के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ की संभावना को लेकर स्वास्थ्य की टीम ने किया गांवों का दौरा, अलर्ट के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को उप सिविल सर्जन राजेश गोरिया और सेनेटरी इंसपेक्टर सुरेंद्र सिंह ने इंद्री खंड का बाढ़ निरीक्षण किया गया। इन गांवों में घीड़, डबकोली कला, नागल कमलापुर हलवाना, सैइद, नबियाबाद छपड़ा, जपती छपरा आदि गांव शामिल रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्री और घरौंडा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घीड़, खुखनी, चौरा और बड़सत के चिकित्सा अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति में अलर्ट रहने और निपटने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधिकारियों को सभी तरह की आवश्यक दवाइयों के बारे में बताया गया। विभाग की ओर से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी आदेशों तक आकस्मिक अवकाश बंद करने और साथ ही मुख्यालय को मेंटेन करने की हिदायत दी गई। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें