सुपर मॉल के समीप देसी पिस्तौल के साथ दो काबू
करनाल। पुलिस की सीआईए-1 टीम सेक्टर-12 में सुपर मॉल के समीप एक देसी पिस्तौल के साथ दो आरोपियों को काबू कर लिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने तीन जींदा राउंड भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए-1 इंचार्ज कमलदीप सिंह राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की देसी पिस्तौल के साथ कुछ युवक सेक्टर-12 में सुपर मॉल के समीप मौजूद है। उन्होंने एक टीम को मौके पर भेजा और आरोपी कपिल वासी सिवाह व संसार वासी गगसीना जिला करनाल को देसी पिस्तौल 32 बौर व तीन जींदा राउंड के साथ गिरफ्तार कर लिया।