फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत के पूर्व पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हनीप्रीत के पूर्व पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

करनाल।
डेरा मुखी की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि गत 28 सितंबर को सेक्टर-4 चौकी में शिकायत देकर विश्वास गुप्ता ने डेरा सच्चा सौदा के कुर्बानी गेंग से जान का खतरा बताया था, साथ ही खुद की और अपने पिता और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। विश्वास गुप्ता व उसके पिता महेंद्र गुप्ता ने शिकायत में कहा था कि डेरा सच्चा सौदा कुर्बानी गैंग है, जिसमें करीब 200 लोग शामिल हैं। उन्होंने चंड़ीगढ़ में न्यूज चैनल को एक पत्र भेजा, जिसमें पांच न्यूज चेनल, पांच व्यक्ति व तीन पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी हुई थी। इन पांच व्यक्तियों में विश्वास गुप्ता का भी नाम लिखा हुआ है, इसके साथ उन्होंने यह भी धमकी दी हुई है कि वे आत्म हत्या भी कर सकते हैं। विश्वास गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि डेरा मुखी जेल के अंदर बैठकर भी कुछ भी करा सकता है और उसके पास सूटर भी हैं। इसी शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें