फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 46 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जुंडला में एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर खाते से 46 हजार रुपये निकलवाने का मामला सामने आया है। एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए गए युवक से एक आरोपी ने मदद करने के नाम पर एटीएम बदल लिया और उसके खाते से राशि निकलवा ली। युवक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मुनीष कुमार वासी जरीफाबाद ने बताया कि वह अपने मामा राजीव कुमार के कहने पर उसका एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकलवाने के लिए जुंडला स्थित एसबीआई के एटीएम में गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह पैसे निकालने के लिए ट्राई कर रहा था। इसी दौरान एक नामालूम व्यक्ति पीछे से एटीएम में आया और उसे कहने लगा की वह उसकी पैसे निकालने में मदद कर देगा। उसने विश्वास करके अपना एटीएम उस व्यक्ति को दे दिया। इसी दौरान आरोपी व्यक्ति ने उसका कोड नंबर देख लिया और उसने उसे 4 हजार रुपये निकाल कर दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसके मामा वाला एटीएम धोखे से अपने पास रख लिया और उसे दूसरा एसबीआई का एटीएम कार्ड दे दिया। जब उसके मामा के फोन पर मैसेज आया तो उसने उसे बताया कि उसके खाते से 46 हजार रुपये निकाल लिये गए हैं। मैसेज आने के बाद उसे पता लगा की उसके खाते से 46 हजार रुपये की राशि निकालकर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें