इंद्री। क्षेत्र के एक गांव की महिला से जीजा बनकर एक युवक ने 60 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बुढ़नपुर खालसा निवासी सुनीता ने थाना इंद्री पुलिस को बताया में वह गांव में आंगनबाड़ी वर्कर है। उसके पास आठ अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे अनजान नंबर से फोन आया। जिसने अपना नाम संदीप बताया और कहा कि वह उसका जीजा निवासी शेखपुरा सुहाना बोल रहा है। उसके कहीं से रुपये आने हैं। वह उसके खाते में भिजवा देगा। उसने किसी अन्य व्यक्ति से उसकी बात कराई और कंफर्म करने के लिए उसने उसके पास एक रुपया भेजा। फिर उसने 19 हजार 999 रुपये का एक लिंक भेजा और कहा कि इस पर क्लिक कर दो फिर अपना पासवर्ड डाल देना तो उसके खाते में 20 हजार रुपये आ जाएंगे। दो बार क्लिक करने पर खाते में 40 हजार रुपये आ जाएंगे। उसने दो बार ऐसा ही किया। इसके बाद उसके पास मैसेज आया जिसमें उसके खाते से 60 हजार रुपये कट गए। संवाद