करनाल। चावल व्यापारी से छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
शिकायत में साहिल गुप्ता ने बताया कि उसकी बिहार के उमा शंकर से 10 जनवरी को फोन पर चावल की गाड़ी लेने के लिए बात हुई थी। जिसमें 30 प्रतिशत भुगतान लोडिंग पर और बाकी पेमेंट बाद में देनी थी। आरोपी ने 19 जनवरी को दो गाड़ियों का बिल व वीडियो बनाकर भेजा। 20 जनवरी को उन्होंने आरोपी के बैंक खाते में छह लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद गाड़ी उनके पास नहीं आई और न ही आरोपी का नंबर मिल रहा है। चालक का नंबर भी बंद आ रहा है। संवाद