फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अभियान में 5.78 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण

Fri, 13 Feb 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार अभियान के समापन अवसर पर जिले में चार जिला स्तरीय कार्यक्रम हुए। अभियान में एक लाख लोगों का लक्ष्य था, लेकिन अभियान में 5,78,009 लोगों ने पंजीकरण कराया। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. अमित पुंज ने बताया कि पहला कार्यक्रम सेक्टर-9 स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में हुआ। मुख्य अतिथि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज रहें। मेरा मिशन स्वस्थ भारत के संस्थापक दिनेश गुलाटी ने सूर्य नमस्कार कराया। दूसरा कार्यक्रम आर्य समाज सेक्टर-6 में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर हुआ। इसमें महिला पतंजलि योग समिति की प्रधान सुनीता नरवाल और योग शिक्षक कृष्ण अरोड़ा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। तीसरा कार्यक्रम कनिका पब्लिक स्कूल में हुआ और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष सोमनाथ अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे। चौथा कार्यक्रम जिला कारागार करनाल में 12 जनवरी से 12 फरवरी तक हुआ। समापन पर जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ की अध्यक्षता में 580 कैदियों ने सूर्य नमस्कार किया। डीएसपी सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार और धर्मचंद मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें