फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कंपनी में निवेश के बहाने 57.60 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुनाफा कमाने के नाम पर पंजाब और हरियाणा के 1200 लोगों से की धोखाधड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कंपनी में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर पंजाब और हरियाणा के करीब 1200 लोगों से 57.60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी अब फोन नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

मैनमती निवासी अर्जुन ने बताया कि 28 सितंबर 2022 को रादौर निवासी उसके दोस्त ने सुपर मॉल में महाराष्ट्र की तेज इंडिया कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डीजी वसंत से उसकी मुलाकात कराई थी। वह सोशल मीडिया पर काम करता था। उसने कंपनी में निवेश के बारे में पीड़ित को जानकारी दी। आरोपी ने कहा कि कंपनी की ओर से अमेजन पर 10 फीसदी छूट पर उत्पाद दिया जाता है। इसके अलावा 100 फीसदी कैशबैक भी मिलेगा। आरोपी ने बताया कि जगाधरी से उसकी कपंनी पंजीकृत है। उसकी कंपनी में हरियाणा और पंजाब की करीब 1200 आईडी निवेश के लिए लगी है। एक आईडी पर 4800 रुपये जमा कराए जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ ही करीब 1200 लोगों ने 57.60 लाख रुपये कंपनी में निवेश किए थे। इसके बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें