करनाल। साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब साइबर ठगों ने एक पुलिस कर्मचारी के खाते से 54500 रुपये निकाल लिए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनीपत के खानपुर खुर्द निवासी ईएएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सेफ हाउस में गार्द है। 5 अगस्त को वह ड्यूटी पर था तभी उसके खाते से 4 बजे 6 ट्रांजेक्शन कर 54500 रुपये निकाल लिए। उसने किसी को ओटीपी नंबर भी नहीं बताया। संवाद