फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर से 52400 रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से तीन युवकों ने उस समय बैग छीन लिया जब वह उपभोक्ताओं से किस्तों के रुपये लेकर अपने ब्रांच में लौट रहा था। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अजय निवासी बीर बांगडा, कैथल ने बताया कि वह भारत फाइनेंस लिमिटेड ब्रांच निसिंग में मैनेजर है। मंगलवार को वह गांव बालू में मीटिंग के लिए गया था वहां से सभी उपभोक्ताओं की किस्त इकट्ठा करने की बात कहकर बहलोलपुर चला गया था। बहलोलपुर में मीटिंग के बाद 24 हजार रुपये लेकर वापस बालू आया और वहां से 28400 रुपये बैग में डालकर निसिंग की ओर आ रहा था तभी बालू-सिंघडा रोड पर मोड़ के पास खड़े दो युवकों ने बाइक रोकने का इशारा किया। उसने बाइक नहीं रोकी पर मोड़ पर बाइक धीमी होने की वजह से उन्होंने मेरा बैग छीन लिया और दोनों युवक दूर खड़ी बाइक पर सवार युवक के साथ फरार हो गए। बैग में करीब 52400 रुपये, एक टैब, बायोमीट्रिक मशीन व जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें