फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच जिलों में खुशबू बिखेरेंगे 52 प्रकार के फूल

Wed, 05 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। इस बार सर्दियों में पांच जिलों के सरकारी कार्यालयों में 52 प्रकार के फूलों की खूशबू बिखरेगी। खंड की पर्यावरण संरक्षण टीम ने मंगलवार को सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सर्दियों में उगने वाले फूलों की पौध तैयार करके बांटनी शुरू कर दी है। लगभग 52 प्रकार की फूलों की पौध लेने के लिए यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पावर ग्रिड कुरुक्षेत्र व करनाल के अध्यापक और फूलों को प्यार करने वाले लोग पहुंचे। पर्यावरण प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता महिंद्र खेड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले लोग सदैव सुखी और स्वस्थ रहते हैं। यमुनानगर जिले से आए अध्यापक संघ के प्रधान अनिल ने कहा कि वह कई सालों से स्कूल में फूल-पौधों को लगाने का कार्य कर रहे हैं जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक सुभाष लांबा, उधम सिंह तुसंग, संजीव बियाना, जयपाल चौधरी, संजीव बंटी, अनिल कुमार और मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें