फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में हुए रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित विशाल दंगल में शनिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। इस दंगल में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। सर्वप्रथम शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत को नमन किया गया। पहलवानों ने एक-दूसरे को करारी टक्कर दी। प्रवीन पहलवान ने बताया कि यह दंगल शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत को समर्पित है। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत का कर्ज कभी उतारा नहीं जा सकता है। हमें उनकी शहादत को याद रखते हुए राष्ट्रहित को समर्पित कार्य करने चाहिएं। शहीदों ने अपना सब कुछ अपने देश के लिए कुर्बान कर दिया। शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें देशहित में कार्य करने की आवश्यकता है। यदि ये देशभक्त अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ आवाज नहीं उठाते, तो हमारा देश आज तक अंग्रेजो का गुलाम रहता। इन देशभक्तों के कारण ही हम देश में आजादी की सांस ले रहे है। भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को अपने देश से प्यार करना चाहिए और देश के लिए मर मिटने वाले भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसा जज्बा रखना चाहिए। इस अवसर पर विक्की पहलवान, सुरेंद्र पहलवान, प्रवीन पहलवान, जगदीश पहलवान सहित आदि पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें