करनाल। करनाल आईजी सुभाष यादव का तबादला हो गया है। अब वे विजिलेंस में अपनी सेवाएं देंगे। करनाल में अब नवदीप सिंह विर्क आईजी पद संभालेंगे। बता दें पिछले कभी दो साल से करनाल में सुभाष यादव आईजी के रूप में पुलिस की कमान संभाल रहे थे। आईजी नवदीप सिंह विर्क रोहतक में पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। बता दें कि विर्क वर्ष 1994 के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें विभाग में तेज तर्रार अधिकारी माना जाता है। कैथल में कुख्यात सुरेंद्र ग्योंग के भाई को विदेश से पकड़ने में विर्क की अहम भूमिका रही थी।