फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की शिकायत पर पहले हुआ समझौता, शादी नहीं कि तो दोबारा कराया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म की शिकायत पर पहले हुआ समझौता, शादी नहीं कि तो दोबारा कराया मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दो साल दुष्कर्म करने व समझोते के बाद शादी करने से मना करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि 15 दिसंबर 2017 को पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी राजेंद्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए हैं, लेकिन अब यह शादी करने से मना कर रहा है। इसके बाद आरोपी सोमी और सतपाल ने दो महीने में शादी करने की बात कहकर समझौता कर लिया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी राजेंद्र ने उसके साथ शादी नहीं की, बल्कि फोन कर किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करने के लिए कह रहा है। पीड़िता ने सदर थाना में दोबारा आरोपी राजेंद्र सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें