फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जनवरी को सीएम रखेंगे शुगर मिल के नवीनीकरण की आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
‘225 करोड़ से होगा करनाल शुगर मिल का नवीनीकरण’
विज्ञापन

विधायक एवं हैफेड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
घरौंडा।
हलका विधायक और हैफेड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने कहा कि करनाल शुगर मिल का लगभग 225 करोड़ की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। इसकी आधारशिला मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 जनवरी को रखेंगे। विधायक हरविंद्र कल्याण मंगलवार को नई अनाज मंडी में स्थित सामुदायिक केंद्र में घरौंडा विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करनाल शुगर मिल क्षमता व नवीनीकरण की मांग लगभग 20 साल से चली रही थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने फिलहाल शुगर मिल का नवीनीकरण करने की मांग पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि शुगर मिल के नवीनीकरण होने से पूरे इलाके के लोगों को फायदा होगा, वहीं घरौंडा विधानसभा के 70 प्रतिशत किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि करनाल जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि शुगर मिल की क्षमता व नवीनीकरण की मांग हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखी थी। करनाल शुगर मिल का नवीनीकरण लगभग 225 करोड़ की लागत से होगा। इससे किसानों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं ओएसडी अरमेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नारा सबका साथ, सबका विकास आज सार्थक होता नजर आ रहा है। पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता, पूर्व विधायक रेखा राणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश राणा, शहरी मंडल अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, बरसत मंडल अध्यक्ष गुलाब सिंह, मोहदीनपुर मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र राणा, नपा अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, मार्केट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी, ब्लॉक समिति चेयरमैन विनोद त्यागी आदि बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें