फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह व शाम को जारी रहेगी धुंध, पड़ सकता है पाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण तापमान लगातार लुढ़क रहा है, जिससे ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे ठंड का असर और अधिक होगा। इसके साथ ही मौसम विशेषज्ञों ने पाला पड़ने की भी आशंका जताई है। शुक्रवार को करनाल का अधिकतम तापमान 12.5 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर की औसतन स्पीड तीन किलोमीटर प्रति घंटा रही। नमी सुबह 100 और दोपहर बाद 86 प्रतिशत आंकी गई। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे में सुबह धुंध रहेगी और पाला गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें