फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में झूमे भक्तजन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री रघुनाथ मंदिर सभा एवं भजन संध्या परिवार, करनाल की ओर से भजन संध्या एवं एक शाम शहीदों के नाम के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि मेयर रेनू बाला गुप्ता रही, ज बकि विनोद गोयल एमडी रियल एग्रो फूड करनाल एवं विशिष्ट अतिथि संतोष अत्रेजा उपाध्यक्ष बाल कल्याण विभाग, ओम प्रकाश सैनी एमडी पाटिल एंड कंपनी उपस्थित रहे। भजन संध्या परिवार के सभी सदस्यों ने भजनों और गीतों के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सतीश मिड्ढा के द्वारा गाया गंगा तेरा पानी अमृत को बहुत सराहा गया। धर्मेश गुजराती के द्वारा पिंजरे के पंछी गीत गाया। वनीत भाटिया द्वारा कर चले हम फिदा देशभक्ति गीत गाया। एक बेटी दिव्या द्वारा गाया एक राधा, एक मीरा गीत बहुत सराहनीय रहा। निर्मल खट्टर के द्वारा गाया गया दुनिया न भाए मोहे अब तो बुलाओ चरणों में इस गीत ने भी सभी को भाव विभोर कर दिया। कश्मीरी लाल, राजेन्द्र गुट, चमन लाल ठकराल, गोपाल खन्ना, लखबीर सहगल, सुभाष पोपली व अन्य सदस्यों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर सतीश मिड्ढा, विनोद खेत्रपाल, विनीत भाटिया एवं बलदेव राज खेत्रपाल, केएल तनेजा, मदनलाल बुद्धिराजा, केवल कृष्ण, राजपाल टुटेजा एवं अन्य सदस्य धर्मेंद्र गुजराती, डीके खुराना, मुनीश अरोड़ा, विरेंद्र मल्होत्रा, निर्मल खट्टर, सुरेंद्र, गुरदर्शन, राधेश्याम, मोहिंद्र चौधरी, दिव्य, सोनिया, अमन मिड्ढा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें