वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत
नीलोखेड़ी (ब्यूरो)। जीटी रोड पर काली माता मंदिर के समीप सड़क पार करते समय एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। व्यक्ति की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसका रंग गेहूंआ, गोल चेहरा, सिर के बालों का रंग लाल, उसने सफेद रंग का पायजामा और काली लाइनदार सफेद रंग की कमीज पहने हुए था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।