मूनक। पुलिस ने बेगमपुर गांव स्थित एक ढाबे के समीप झाड़ियों से 500 लीटर डीजल बरामद किया है। जिसे चोरी कर छिपाया गया था। इस दौरान पुलिस ने प्लास्टिक की पाइप, लोहे की कीप बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि बेगमपुर ढाबे के पास कुछ लोगों ने टैंकरों से तेल चोरी कर झाड़ियों में छिपा रखा है। जब रेड की गई तो वहां टैंकरों के पीछे से चार ड्रामों में 700 लीटर केमिकल व प्लास्टिक के तीन ड्रमों में 500 लीटर डीजल व एक अन्य केनी में 50 लीटर केमिकल बरामद हुआ। आरोपी पुलिस को देख फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी खुशीराम व रविंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद