फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मध्य प्रदेश के 500 किसानों को दिया जाएगा पशुपालन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
.किसान संगोष्ठी में मौजूद  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान। संस्‍थान
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) ने अनुसूचित जाति उप योजना के तहत मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गांव भगवंतपुरा में एकदिवसीय किसान संगोष्ठी, प्रदर्शनी व आदान वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें भगवंतपुरा क्षेत्र के 2400 किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत क्षेत्र के चिन्हित 500 अनुसूचित जाति के किसान परिवारों का चयन किया गया है, जिन्हें वैज्ञानिक विधि से पशुपालन करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष और रायसेन पशुपालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें