रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाकर सम्मानित करते विधायक जगमोहन आनंद। स्वयं
करनाल। बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में रेलवे रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन दिल्ली से आए ज्ञान प्रचारक ओपी निरंकारी ने किया। शिविर में मंडल से जुड़े 500 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणु बाला गुप्ता ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। संत निरंकारी जोनल इंचार्ज सतीश हंस ने बताया कि भारतवर्ष के लगभग 200 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ, जिससे लगभग 40,000 यूनिट रक्त संकलित किया गया। संवाद