गांव उचाना में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। स्वयं
करनाल। महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर गांव उचाना में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। साथ ही राहगीरों के लिए ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। शिविर में 50 से अधिक युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने सभी रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। ब्यूरो