फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से 50 लाख लेकर दूसरे को बेची जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्रीमेंट कर 50 लाख रुपये लेकर दूसरे को जमीन बेचकर धोखाधड़ी करने और जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। करनाल निवासी रणदीप राणा ने बताया कि 28 फरवरी 2011 को उसने कुलदीप कुमार शर्मा से सेक्टर-16 के 550 वर्ग गज प्लाट व शोरूम का इकरारनामा किया था। बयाना के तौर पर 50,00,000 रुपये दिये और रजिस्ट्री की तारीख 30 जुलाई 2011 को तय हुई। लेकिन जब रजिस्ट्री नहीं हुई तो उसे मजबूरन अदालत में जाना पड़ा। इसका फैसला 14 मार्च 2017 को मेरे पक्ष में हुआ। लेकिन आरोपी ने इसके बावजूद जमीन दूसरे को बेचकर मेरे साथ 50,00,000/- रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अब पिछले सप्ताह उसे कुलदीप कुमार सेक्टर 13 मार्केट में मिला। वहां पर उसने धोखाधड़ी का कारण पूछा तो मुझे धक्का मारकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी। एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुलदीप कुमार शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें