सालवन रोड स्थित गांव पधाना के अड्डे के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति से पांच हजार रुपए छीन लिए। आरोपियों ने पहले शिकायतकर्ता के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सतबीर सिंह वासी गांव फफड़ाना ने शिकायत में बताया कि वह रिफाइनरी में काम करता है। वह रात साढ़े 8 बजे काम खत्म कर बाइक पर घर जा रहा था। जब पधाना गांव के अड्डे के पास पहुंचा अन्य बाइक पर आए दो युवकों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी और पांच हजार रुपए छीनकर ले गए। -संवाद