करनाल। निसिंग सरकारी आईटीआई में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उच्च प्रदर्शन, अनुशासन, उपस्थिति, व्यवहार और नवाचार के आधार पर चयनित 48 मेधावी छात्रों को पुरस्कार व सम्मान पत्र प्रदान किए। मुख्य अतिथि आरटीए इंस्पेक्टर धुल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा केवल प्रमाणपत्र लेने वाला नहीं, बल्कि देश की प्रगति को गति देने वाला वास्तविक कर्मयोगी है। आईटीआई जैसे संस्थान राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह संधू ने संस्थान और छात्रों की सफलता का उल्लेख किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुति भी दी। संवाद