फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 4.35 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। क्षेत्र के गांव उड़ाना निवासी एक व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर 4.35 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उड़ाना निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने लड़के को विदेश भेजना चाहता था। इसलिए उसने दिल्ली निवासी सुखप्रीत से संपर्क किया। आरोप है कि सुखप्रीत ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर 4.35 लाख रुपये ले लिए लेकिन उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। इसके बाद उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने नहीं दिए और उसे धमकाना शुरू कर दिया। जिस पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें