फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद ले जाकर पुलिस ने आरोपी पूर्व मैनेजर से एक लाख रुपये किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद ले जाकर पुलिस ने आरोपी पूर्व मैनेजर से एक लाख रुपये किए बरामद
विज्ञापन

करनाल। मुगल कैनाल एससीओ नंबर 111 स्वाधार फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 24 मार्च को 4563071 लाख रुपयों से भरी तिजोरी चोरी करने वाले आरोपी पूर्व मैनेजर को सीआईए-1 पुलिस रविवार को फतेहबाद लेकर गई, जहां आरोपी कंपनी की ब्रांच में मैनेजर था। फतेहाबाद में आरोपी का कमरा था जहां से पुलिस ने एक लाख रुपये बरामद किए हैं। बता दें रांवर गांव निवासी आरोपी दीपक शर्मा पुलिस रिमांड पर चल रहा है। सोमवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। सीआईए-1 इंचार्ज कमलदीप ने बताया कि आरोपी दीपक शर्मा ने अपने साथी जींद नहर कॉलोनी वासी कृष्ण, जींद नरवाना रोड निवासी प्रवीन, बिट्टू वासी राजपुरा के साथ मिलकर पहले रैकी की, इसके बाद उन्होंने चंड़ीगढ़ से ऑन लाइन इंडेवर कार किराए पर ली और फिर करनाल ब्रांच के मुगल कैनाल ऑफिस में 4563071 लाख रुपयों से भरी तिजोरी चोरी कर ली। इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार है। अरोपी दीपक से पांच लाख रुपये पहले की बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें