फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के मामले में नहीं हुई कार्रवाई, थाने के घेराव की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत के मामले में नहीं हुई कार्रवाई, थाने के घेराव की चेतावनी
विज्ञापन

इंद्री। बच्चे को जन्म देने के बाद हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा परिजनों व ग्रामीणों ने सीएचसी प्रांगण में एक बैठक की और सीएमओ दीपक कुमार से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा भी की। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जांच अधिकारी ने उनके दिए ब्यान की बजाये अपने बयान लिखकर हस्ताक्षर करवा लिए। उन्होंने डाक्टरों व पुलिस की मिलीभगत के आरोप लगाए। लोगों ने कहा कि यदि डाक्टर, नर्स आदि के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ तो थाना का घेराव करेंगे। गांव जैनपुर सादान निवासी सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र, राजेश कुमार, अजय, राजेश, पवन शर्मा, विनोद कुमार, तेजपाल शर्मा, बलदेव शर्मा, रवि कुमार सैनी, राय साहब, राजकुमार, प्रवीन व प्रमोद आदि ने कहा कि पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करने की बजाए अपनी मर्जी मुताबिक ब्यान लिखकर कार्रवाई कर दी और वह पुलिस जांच अधिकारी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो इंद्री पुलिस थाना का घेराव कर पुलिस जांच अधिकारी के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा। बता दें कि महिला ने तीन जनवरी को बच्चे को जन्म दिया था, इसके बाद महिला की मौत हो गई थी। इंद्री पुलिस थाना प्रभारी हरविंद्र ने कहा कि महिला की मौत के मामले मे विसरा रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट आने में पांच-सात दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें