फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अध्यापकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों की समस्याओं को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का क्रमिक अनशन जारी है। गुरुवार को गोदा राम शास्त्री, जयराम शर्मा और रणबीर सिंह अनशन पर बैठे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सचदेवा पहुंचे और अध्यापकों की मांगों पर उनके साथ चर्चा की। जिला अध्यक्ष अनिल सैनी व प्रदेश सचिव जगतार सिंह ने कहा कि संघ की मुख्य मांगों में विभाग में एनजीओ का हस्तक्षेप बंद किया जाए, निजीकरण समाप्त हो, नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को वास्तविक शैक्षणिक कार्य के लिए विद्यालय अलॉट किए जाएं। वरियता व मेरिट के आधार पर नये सिरे से जिले अलॉट किए जाएं। अध्यापकों की सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। सभी अनुबंधित अध्यापकों को पक्का किया जाए। रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती हो आदि शामिल हैं। इस अवसर पर अनिल निवास, यूएस राठी, प्रेमपाल चंदेल, सुशील गुर्जर, ओपी माटा, ओमप्रकाश सिहमार, नरेश मीत, सुनीत कुमार, महेंद्र मान, अनिल सैनी, राकेश लबकरी व अशोक पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें