फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी से मिली स्काउट एवं गाइडस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला एसोसिएशन करनाल ने नए डीसी डॉ. आदित्य दहिया का अभिनंदन किया। एसोसिएशन की ओर से बीईईओ सरोज बाला गुर और जिला संगठन आयुक्त स्काउट सियाराम शास्त्री ने डीसी को स्कार्फ वोगल भेंट किया। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने स्काउट की गतिविधियों को लेकर सदस्यों के साथ चर्चा की। बीईईओ ने इस मौके पर डीसी विस्तार से स्काउट्स के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्काउट सेवा का दूसरा रूप हैं। सियाराम शास्त्री ने स्काउट गाइड समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। देश व समाज हित के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर डीओसी गाइड सुशीला, स्काउट इंचार्ज जगबीर, स्काउट ट्रेनर भूषण, सुमित, शुभम और कुलबीर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें