करनाल। तरावड़ी के पास से पुलिस की सीआईए टू शाखा ने एक कार में 60 किलो डोडापोस्त पकड़ा है। जबकि दो आरोपी मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीआईए टू इंचार्ज जसपाल ढ़िल्लो ने बताया कि उसने शैलेंद्र कुमार और एएसआई सिंघराज को तरावड़ी क्षेत्र में गश्त करके अपराध रोकने और आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा था। गश्त के दौरान पुलिस टीम को गांव शामगढ़ के पास गश्त के दौरान रात साढ़े बजे गुप्त सूचना मिली की गांव शामगढ़ वासी कृष्ण कुमार नशे की एक बहुत बड़ी खेप के साथ गांव पहुंचने वाला है। इस दौरान गांव डोडवा की ओर से एक गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी को रुकवाने के लिए पुलिस ने अपनी गाड़ी सड़क के बीचों बीच खड़ी कर दी और गाड़ी को रुकने का इशारा किया। तभी गाड़ी चालक ने भागने के प्रयास में सड़क के किनारे खड़े से टकरा गई। आरोपी कृष्ण अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को कब्जा में लेकर उसकी चेकिंग की। गाड़ी से 60 किलो 50 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। सीआईए टू इंचार्ज जसपाल ने बतायाकि आरोपी कृष्ण व उसके पिता बलवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।