योग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति
कैथल। ओएस डीएवी पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय योग व टेबल टेनिस की डीएवी खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न जिलों के डीएवी विद्यालयों के करीब 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया , जिसमें योग में 240, टेबल टेनिस में 159 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या और डीएवी खेल हरियाणा तृतीय क्लस्टर की प्रभारी अंजु तलवाड़, डीएवी पब्लिक स्कूल चीका की प्रधानाचार्या अमिता तथा डीएवी पब्लिक स्कूल सीवन के प्रधानाचार्य रूपिंदर वालिया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहीं। संवाद