गांव बुढ़नपुर बांगर की महिला के खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव बुढ़नपुर बांगर की कोमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका इंद्री के कैनरा बैंक में खाता है। सोमवार को उसके खाते से किसी ने चार बार में 10-10 हजार कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए। इसका पता तब चला जब फोन पर मैसेज आए। कोमल ने बैंक में शिकायत की तो पता चला कि ये रुपये रादौर के एटीएम से निकाली गई है। जिसके बाद उसने एटीएम बंद करवाया। जांच अधिकारी एसआई जयनारायण ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -संवाद