फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंद्री को 51 लाख से बने 4 ई-पुस्तकालय

Thu, 25 Dec 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने बुधवार को गांव गांधी नगर, गुमटो, जनेसरो और उमरपुर में 51.03 लाख रुपये की लागत से स्थापित ई-पुस्तकालय (अटल पुस्तकालय) का बुधवार को उद्घाटन किया। विधायक ने बताया कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्हीं में से एक योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए अटल पुस्तकालय के रूप में ई- पुस्तकालय बनाने की भी है। उन्होंने गांव गुमटो में 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से गुमटो से सिकरी गांव तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रोहताश, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें